होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ram Navami 2020: जानें रामनवमी से जुड़ी मुख्य बातें और शुभ मुहूर्त के बारे में !

Ram Navami 2020: जानें रामनवमी से जुड़ी मुख्य बातें और शुभ मुहूर्त के बारे में !

 

Ram Navami 2020 : जैसा की आप जानते ही है रामनवमी हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है। ऐसे में यह त्योहार भगवान श्रीराम को समर्पित है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए रामनवमी के दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में इस बार राम नवमी कब है? रामनवमी का मुहूर्त कब है और इसकी पूजा विधि क्या है। ये हम आपको आज बताने जा रहे है। तो आइए जानते हैं इन सभी सवालों का जवाब... 

रामनवमी कब है ?

रामनवमी का पर्व हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है और इस साल 2020 में यह तिथि 2 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में राम नवमी 2 अप्रैल को है। 

रामनवमी का पूजा मुहूर्त 

2 अप्रैल 2020, गुरुवार सुबह 11:10 बजे से दोपहर 1:38 बजे तक

नवमी तिथि आरंभ – 03:39 (2 अप्रैल 2020)

नवमी तिथि समाप्त – 02:42 (3 अप्रैल 2020) 

कैसे मनाई जाता है रामनवमी ?

रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की उपासना की जाती है। इस दिन भगवन राम की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया जाता है। उनकी मूर्ति को पालने में झुलाया जाता है। इस दिन भक्त रामायण का पाठ करते हैं। साथ ही, भक्त उनके स्मरण में रामरक्षा स्तोत्र का भी पाठ करते हैं। इसके अलावा इस दिन राम मंदिर में भगवान श्रीराम के भजन-कीर्तन गाये जाते हैं। भक्त झांकियां भी निकालते हैं। लोग उनकी आराधना व्रत-उपवास करते हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना: संकट की घड़ी में साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी ने सीएम रिलीफ फंड में दिया 51 करोड़ का दान


संबंधित समाचार