होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजस्थान: कैबिनेट फेरबदल से पहले अशोक गहलोत कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

राजस्थान: कैबिनेट फेरबदल से पहले अशोक गहलोत कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

 

राजस्थान मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से एक दिन पहले अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित आवास पर शनिवार शाम सात बजे राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

रविवार को दोपहर 2 बजे सभी मंत्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे जहां सब कुछ तय होगा। नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण शाम चार बजे होने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान के तीन मंत्रियों- राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी संगठन में काम करने और अपने पदों से हटने की इच्छा व्यक्त की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

यह भी पढ़ें- नक्सलियों ने बुलाया Bharat Bandh , झारखंड में रेल की पटरी को बम से उड़ाया


संबंधित समाचार