होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

व्यापार में वृद्धि और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए किचन में रखी छोटी सी राई आएगी काम, अपनाएं ये टोटके

व्यापार में वृद्धि और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए किचन में रखी छोटी सी राई आएगी काम, अपनाएं ये टोटके

 

राई दिखने में जितनी छोटी लगती है उसके फायदे उतने ही बड़े है। छोटी सी राई बड़े-बड़े कामों को पूरा करने में मदद करती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की छोटी सी राई आर्थिक समस्या में आ रही बड़ी- बड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। आइए जानते हैं राई के उपयोग से किस तरह आप अपनी परेशानियों को दूर कर सकते है। 

कर्ज से मुक्ति समेत जानिए राई के बड़े फायदे 

दुर्भाग्य को दूर करें 

राई का प्रयोग दुर्भाग्य को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यदि आपको लगता है की आपका दुर्भाग्य बहुत बेकार है तो आपको बस ये छोटा सा काम करना है। एक घड़े में पानी भरें और राई के पत्ते उसमें डाल दें। उस पानी से शानिवार के दिन नहाए। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य दूर हो जाता है। 

व्यापार में होगी वृद्धि 

अपने व्यापार में बढ़ोतरी के लिए आपको बस इतना सा काम करना है। राई के दानों के साथ काले तिल और साबुत धनिया को तीन अलग-अलग बर्तनों में रविवार के दिन व्यापार स्थल या दुकान में किसी जगह रखें। ऐसा करने से मंद पड़ा व्यापार चलने लगेगा, साथ ही दुकान पर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 

बुरी नजर उतारने के लिए 

अगर आपको भी लगी है बुरी नज़र आपको बस राई के दानों का प्रयोग करना है। राई के सात दाने, नमक की सात छोटी-छोटी डली, सात साबुत लाल मिर्च को लेकर नजर से पीड़ित बच्चे के सिर के उपर से सात बार उतारकर जलती आग में दाल दें। ध्यान रहे ये करते समय आपको कोई भी टोके नहीं। सारे कार्य बाएं हाथ से करें। 

चिड़चिढ़ापन दूर करने के लिए 

आपने अक्सर देखा होगा की कई लोगों को बिना वजह चिड़चिढ़ापन रहता है। इसे दूर करने के लिए आप राई का प्रयोग कर सकते है। आपको बस इतना करना है की उस चिड़चिढ़े व्यक्ति के उपर से राई मिर्ची उतारकर जला दें और उस व्यक्ति को उसे देखते रहने के लिए कहें। 

कर्ज से मिलेगा छुटकारा 

कर्ज से परेशान लोगों के लिए राई के दानें किसी वरदान से कम नहीं है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको बस ये छोटा सा काम करना है। शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार की रात किसी चौराहे पर दाएं हाथ की राई को बाएं तरफ और बाएं हाथ की राई को दाईं तरफ फेंक देना है।  ऐसा करते समय आपका मुह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसके बाद चौराहे पर सरसों के तेल का दोमुखी दीपक जला दें और बिना मुड़े सीधे घर आ जाएं।


संबंधित समाचार