होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

असम-मिजोरम झगड़े पर राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- देश को फिर किया निराश

असम-मिजोरम झगड़े पर राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- देश को फिर किया निराश

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को असम और मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में पुलिसकर्मियों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे।

गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब इसके भयानक परिणाम भुगत रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते सोमवार को असम- मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के 6 जवानों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए।दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।

असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पीएमओ से दखल की अपील की। देर रात अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे विवादित सीमा क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने और मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान निकालने को कहा। दोनों मुख्यमंत्रियों ने उन्हें विवाद का आपसी सहमति से हल निकालने का आश्वासन दिया है।

असम सीएम ने घायलों से की मुलाकात

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम-मिजोरम सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिसकर्मियों से सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुलाकात की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने हिंसा में मारे गए पुलिसकर्मियों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें- BJP संसदीय दल की बैठक में PM मोदी बोले- 'कांग्रेस न सदन चलने देती है, ना चर्चा होने देती है'


संबंधित समाचार