होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए राहुल-प्रियंका, ऐसे बर्फ से खेलते दिखे

श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए राहुल-प्रियंका, ऐसे बर्फ से खेलते दिखे

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीनगर में सोमवार को बर्फबारी का आनंद लिया। जम्मू-कश्मीर में रविवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है, जो इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी है।

इसे देखकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। इसके अलावा अन्य पदयात्रियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

वहीं, सोशल मीडिया पर भाई-बहन की जोड़ी की प्यारी सी स्नोबॉल फाइट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अन्य तस्वीरों में प्रियंका अपने भाई के साथ खेल-खेल में कुश्ती करती नजर आई।

उन्होंने राहुल के हाथों को पकड़ कर उनके सिर पर स्नोबॉल फेंकी। इससे पहले राहुल गांधी ने 145 दिवसीय 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व किया, जो रविवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद संपन्न हुआ।  

 


संबंधित समाचार