होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Queen Elizabeth-II की राजकीय सम्मान के साथ विदाई आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी शामिल

Queen Elizabeth-II की राजकीय सम्मान के साथ विदाई आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी शामिल

 

ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ-II की आज राजकीय सम्मान (State Honor) के साथ अंत्येष्टि की जाएंगी। महारानी की अंत्येष्टि के लिए सोमवार को पूरे ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर से करीब 500 प्रतिनिधि और वीआईपी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गई। इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। इसके लाइव प्रसारण के लिए विभिन्न पार्कों में बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगाई गई हैं। साथ ही ब्रिटेन के सिनेमाघर में भी अंतिम संस्कार दिखाया गया। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हुआ था।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10.44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया गया। उसके बाद सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में की गई। फिर करीब 11:55 बजे 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे एक सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया। बता दें कि इसी तरह से पूरे दिन के बाद सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएंगा।

दुनियाभर से पहुंचे  500 प्रतिनिधि और वीआईपी
महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए दुनियाभर के नेता, राजघराने के लोग पहुंचे है। लंदन में लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। अपनी दिवंगत महारानी की एक झलक देखने के लिए लोग बेचैन है। हर कोई चाहता है कि वह एक बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के आखिरी दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। ब्रिटेन में महारानी की अंतिम विदाई (Last Farewell) के लिए भव्य तैयारियां भी की गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) महारानी के अंत्येष्टि के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन पहुंची। जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर राज्य में पड़ा वहां राष्ट्रपति ने वहां पहुंच कर अपनी ओर से और भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- Missile Attack: सीरिया की राजधानी दमिश्क में इजरायल का मिसाइल अटैक, जानें क्या है तनाव का कारण


संबंधित समाचार