होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Punjab के Gangster सुखदूल सिंह की Canadaमें गोली मारकर की हत्या,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Punjab के Gangster सुखदूल सिंह की Canadaमें गोली मारकर की हत्या,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

 

Gangster Sukhdul Singh Shot Dead In Canada : कनाडा में मारे गए गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकवादी सुखदूल सिंह गिल की हत्या मामले में चल रही जांच में भारत पुलिस ने हत्या की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ होने से इंकार किया है।

आपको बता दें कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा में पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी सुखदूल सिंह की सरेआम हत्या करने की जिम्मेदारी लेते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया गया था जिसमें उन्होंने कहा कि सुक्खा ने गैंगस्टर गुरलाल बराड़ और विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लॉरेंस बिश्नोई की गिरोह ने सुक्खा को एक ड्रग एडिक्ट करार दिया और कहा कि उसे अपने पापों की सजा मिली है। वहीं  गिरोह ने एक चेतावनी भी दी है कि उनके दुश्मन चाहे वे भारत में हो या बाहर जीवित नहीं रह पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखदूल सिंह सुक्खा की हत्या बुधवार को एक गैंगवार के में हुई है। 

कौन है सुखदूल सिंह ?

सुखदूल सिंह भारत के पंजाब राज्य का रहने वाला था जो साल 2017 में भारत से भाग कर कनाड़ा पहुंच गया। वहीं गुरुवार को कनाडा में पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी सुखदूल सिंह की सरेआम हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसपर एक के बाद एक 15 गोलियां बरसाईं। सुखदूल सिंह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर की लिस्ट में शामिल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की हत्या बुधवार को एक गैंगवार में हुई है। वह पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था, पंजाब और उससे सटे राज्यों में जबरन वसूली, टार्गेट किलिंग, कीडनैपिंग जैसे अपराधों को अंजाम देता था।

गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंसियों पर लगाया है जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। हाल ही में भारत ने कनैडियान नागरिकों के लिए भारत में एंट्री पर रोक लगा दी व साथ ही वीजा सर्विस भी सस्पेंड कर दी गई। 


संबंधित समाचार