होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों के साथ मिलकर प्रदेश की शांति भंग कर रहे सीएम अमरिंदर : भाजपा

किसानों के साथ मिलकर प्रदेश की शांति भंग कर रहे सीएम अमरिंदर : भाजपा

 

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि अमरिंदर सरकार किसानों के मसले को हल करने में मदद करने के बजाय अपने सत्ता स्वार्थ के चलते किसानों को भड़काने के कदम उठा रहे हैं।

रविवार को विधानसभा में कृषि कानूनों को रद्द करने संबंधी पारित प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया जताते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस तरह के प्रस्तावों को बार-बार अमल में लाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं और किसानों का भ्रम दूर करने में केन्द्र की मदद करने के बजाय किसानों को भड़काने, उसे और जटिल बनाने और गलत धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, 'सीएम के इन कदमों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बद से बदतर हो चुकी है और राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों की दुर्दशा को सुधारने के लिए कुछ भी करने में विफल रहने के बाद अमरिंदर सरकार किसानों के विरोध का समर्थन करने और भड़काने के लिए कार्य कर रही है।' 

अश्विनी शर्मा ने आगे कहा, 'सरकार पहले ही दिन से किसानों को बिलों के खिलाफ उकसा रही है और किसानों का समर्थन करने के लिए विघटनकारी तत्वों तथा उपद्रवियों को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री को राज्य में भय और आतंक फैलाने के लिए व ध्वस्त कानून-व्यवस्था बनाने के बजाय पंजाब के विकास के लिए काम करने का सुझाव दिया।'

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- सरकार कानूनों में संशोधन के लिए तैयार, लेकिन...


संबंधित समाचार