होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Priyanka Chopra: लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात

Priyanka Chopra: लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात

 

यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर और फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए लखनऊ पहुंची है। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी लेंगी। सोमवार को सुबह प्रियंका निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर उन्होने पूछा कि बच्चे को पोषण आहार के रूप में क्या खिलाया जाता है? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन व लंबाई भी नापी गई। इसके लिए 11 बच्चे आए थे। वहीं, केंद्र के बाहर प्रियंका की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

इसके पहले प्रियंका चोपड़ा बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय गईं और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से बात कर खानपान की जानकारी ली। प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से शिक्षा व उनके पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए। 

प्रियंका को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रमुखता से बात भी रखता है। वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हुई हैं, उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है। 

यह भी पढ़ें- UP : मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई, ED ने विधायक अब्बास अंसारी से नौ घंटे की पूछताछ


संबंधित समाचार