अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति Ramnath Kovind ने Batool Begum को नारि शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें भारतीय लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने और पहचान दिलवाने के लिए दिया गया।
कौन हैं बतूल बेगम ?
बतूल बेगम जयपुर की रहने वाली हैं। बतूल बेगम मांड और भजन लोक गीत उनकी खासियत है। राजस्थानी लोक संगीत के मामले में कोई उनके करीब भी नहीं आ सकता। इनके प्रोग्राम केवल देश ही नहीं विदेशों में भी होते हैं और यह बड़े-बड़े मंच पर भारत की शान बन चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बतूल बेगम को भारतीय लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। बतूल बेगम जयपुर की एक मांड और भजन लोक गायिका है। वह राजस्थानी लोक धुनों में माहिर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संगीत कार्यक्रमों का प्रदर्शन करती रहती हैं।
महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत नारी शक्ति पुरस्कार उल्लेखनीय योगदान करने वालों को दिए जाते हैं। कोरोना महामारी के चलते 2020 का पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। नारी शक्ति पुरस्कार में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) और वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं।
इस बार नारी शक्ति पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले नाम
सथुपति प्रसन्ना श्री, आंध्रप्रदेश (भाषा-विज्ञानी – अल्पसंख्यक जनजातीय भाषा का संरक्षण)
तागे रीता ताखे, अरुणाचल प्रदेश (उद्यमी)
मधुलिका रामटेक, छत्तीसगढ़ (समाजसेवी)
निरंजनाबेन मुकुलभाई कालार्थी, गुजरात (लेखिका और शिक्षाशास्त्री )
पूजा शर्मा, हरियाणा (किसान और उद्यमी)
अंशुल मल्होत्रा, हिमाचल प्रदेश (बुनकर)
शोभा गस्ती, कर्नाटक (समाज सेवी – देवदासी प्रथा उन्मूलन के लिये कार्य)
राधिका मेनन, केरल (कप्तान मर्चेंट नेवी – आईएमओ द्वारा समुद्र में असाधारण वीरता दिखाने के लिये पुरस्कृत पहली महिला)
कमल कुम्भार, महाराष्ट्र (सामाजिक उद्यमी)
श्रुति महापात्रा, ओडिशा (दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता)
बतूल बेगम, राजस्थान (मांड और भजन लोक गायन)
तारा रंगास्वामी, तमिलनाडु (मनोचिकित्सिक और शोधकर्ता)
नीरजा माधव, उत्तर प्रदेश (हिन्दी लेखिका – ट्रांसजेंडरों और तिब्बती शरणार्थियों के लिये कार्य)
नीना गुप्ता, पश्चिम बंगाल (गणितज्ञ)
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: इन शानदार शायरी से विश करें Happy Women's Day