होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM योगी की तारीफ करना सपा विधायक को पड़ा भारी, पार्टी ने किया पूजा पाल को बर्खास्त

CM योगी की तारीफ करना सपा विधायक को पड़ा भारी, पार्टी ने किया पूजा पाल को बर्खास्त

 

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी एक पत्र में दी गई। कौशांबी स्थित चायल से विधायक पूजा पाल को संबोधित सपा चीफ द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया- आपके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों की गई हैं तथा आपको सचेत करने के उपरान्त भी उक्त गतिविधियों आपके द्वारा बन्द नहीं की गई, जिसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ। आपके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी एवं गम्भीर अनुशासनहीनता है। सपा चीफ ने लिखा कि अतः आपको समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया जाता है। साथ ही आपको समाजवादी पार्टी के सभी अन्य पदों से भी हटाया जाता है तथा अब आप समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम/मीटिंग आदि में भाग नहीं लेंगीं और न ही आपको इसके लिए आमन्त्रित किया जायेगा। 

पार्टी को उनका ये व्यवहार पसंद नहीं आया

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ की थी। सपा विधायक पूजा पाल ने 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर चर्चा के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पति की हत्या के मामले में न्याय दिलाया और माफिया जैसे अपराधियों को सजा दी। जिसके बाद पार्टी को उनका ये व्यवहार पसंद नहीं आया और पूजा पाल को पति से बर्खास्त कर दिया गया। 

सीएम योगी की तारीफ़ पर मंत्री संजय निषाद ने कहा

उधऱ, सपा विधायक पूजा पाल द्वारा सीएम योगी की तारीफ़ पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, जो दिल में होता है, वो बाहर आ ही जाता है, ये सच है. मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। बीते 1 महीने के भीतर पूजा चौथी विधायक हैं जिन्हें सपा ने बर्खास्त किया है. इससे पहले सपा ने मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 


 


संबंधित समाचार