होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

1.32 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी! 15 अगस्त से लागू होगी 'मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना'

1.32 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी! 15 अगस्त से लागू होगी 'मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना'

 

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार 15 अगस्त से मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना लागू करने की तैयारी में है। सरकार की योजना है कि इसका शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से कराया जाए। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है और सहमति मिलने के बाद कार्यक्रम तय होगा। योजना के तहत प्रदेश के सबसे गरीब 1.32 लाख परिवारों को शामिल किया जाएगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी

इन परिवारों को हर माह 300 यूनिट निश्शुल्क बिजली, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये सम्मान राशि तथा कच्चे मकान वाले पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पक्के मकान निर्माण के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना को लागू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए अधिकारी रूपरेखा बना रहे हैं। 

बजट में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस योजना की घोषणा वर्ष 2026-27 के बजट में की थी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य सबसे जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रदेश में फिलहाल दो बिजली मीटरों पर 125 यूनिट निश्शुल्क बिजली दी जा रही है।

2 गारंटियां लागू करने की योजना

भाजपा कांग्रेस की गारंटियां पूरी न होने को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। ऐसे में सरकार इस योजना के जरिए अपनी दो प्रमुख गारंटियों को लागू करने जा रही है। वर्तमान में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत करीब 36 हजार महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

सरकार ने योजना के लिए सात चरणों में 1.32 लाख सबसे गरीब परिवारों का चयन किया है। पात्र परिवारों की पहचान सामाजिक-आर्थिक मानकों के आधार पर की गई है, जिनमें एकल नारी, दिव्यांग तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित परिवार के मुखिया वाले परिवार शामिल हैं।


संबंधित समाचार