होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मथुरा में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंदा, दरोगा की मौत, 3 घायल

मथुरा में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंदा, दरोगा की मौत, 3 घायल

 

मथुरा (Mathura) के गोवर्धन (Govardhan) क्षेत्र में साल 2021 की आखिरी रात को बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात को राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने कुचल दिया। इस घटना में एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दरोगा की मौत हो गई है। उधर, घटना के बाद कार सवार आरोपी फरार हो गए। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल, नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त लगा रहे थे। उसी दौरान एक कार तेजी से कस्बा की ओर से आई और उन्हें रौंद दिया।  

गोवर्धन के थानाध्यक्ष ने बताई पूरी घटना
घटना के बाद तुरंत कार सवार फरार हो गए। घटना में पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में घायल दरोगा रामकिशन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे। अन्य सिपाहियों का उपचार जारी है। इस पर गोवर्धन के थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी कस्बा की ओर से एक कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार सवारों की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ें- Kannauj: सपा MLC पुष्पराज जैन के घर आयकर का छापा,सपा बोली- 'भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है'


संबंधित समाचार