होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

काशी पहुचें पीएम मोदी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे बात

काशी पहुचें पीएम मोदी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे बात

 

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर बृहस्पतिवार को काशी  पहुंचे। यहां प्रदेश के कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी होटल ताज पहुंचे। यहां मॉरीशस के पीएम की मेजबानी की। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होनी है। भाजपा नेता और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भोजपुरी में गाना गाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के ताकतवर नेता हैं। वहीं, गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने कहा कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री और देश के पीएम का हम स्वागत करने के लिए खड़े हैं। पीएम ने जीएसटी में बदलाव कर जनहित में निर्णय लिया है।


प्रधानमंत्री मोदी का फूलों से भव्य स्वागत 

ताज होटल के पास प्रधानमंत्री मोदी का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर- हर महादेव और मोदी- मोदी के जयकारे लगाए। पीएम मोदी ताज होटल पहुंच गए हैं। यहां मॉरीशस के पीएम से द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। इससे दोनों देशों के संबंध और बेहतर होंगे। पीएम मोदी के ताज होटल पहुंचते ही मोदी- मोदी के जयकारे लगे। भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार के अंदर से हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, वहीं उनके साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


संबंधित समाचार