होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट किया 'मेलोडी चॉकलेट', भारत-इटली के संबंधों में घुली मिठास

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट किया 'मेलोडी चॉकलेट', भारत-इटली के संबंधों में घुली मिठास

 

Modi Melony: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया है। इटली की पीएम ने मोदी के साथ एक वीडियो बनाकर इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी इस वक्त इटली के दौरे पर हैं उनका राजधानी रोम में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मई को इटली की अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले की 'मेलोडी' चॉकलेट टॉफियों का एक पैकेट उपहार में दिया है। यह मजाकिया अंदाज सीधे तौर पर उस वायरल इंटरनेट मीम "मेलोडी" (मेलोनी + मोदी) की ओर इशारा करता है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों विश्व नेताओं के बीच की गर्मजोशी भरी दोस्ती और तालमेल को बयां करने के लिए बनाया था। 

मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया मेलोडी चॉकलेट

PM मोदी ने भारत की मशहूर दो अलग-अलग टेक्सचर वाली कैंडी Parle Melody का एक स्टैंडर्ड पैक गिफ्ट किया है। इस कैंडी की खासियत है कि इसका बाहरी हिस्सा कड़ा कैरामल होता है जबकि अंदर का हिस्सा गाढ़े चॉकलेट से भरा होता है। वहीं पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो क्लिप अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है "गिफ्ट के लिए धन्यवाद।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी यात्रा के कुछ पल साझा करते हुए PM मोदी ने कहा "रोम पहुंचने पर मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का मौका मिला जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।”

एक और पोस्ट में मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए लिखा "रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त!" उन्होंने ऐतिहासिक कोलोसियम में नेताओं की तस्वीरें भी शेयर कीं जिसमें दौरे के दौरान उनकी अनौपचारिक बातचीत को दिखाया गया। PM मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और इटली के संबंधों में तेजी आ रही है। दोनों देश 'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029' को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं जिसमें प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा तय की गई है। इनमें व्यापार शामिल है जो 2025 में 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश शामिल है जो अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच 3.66 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तथा लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान भी इस व्यापक साझेदारी ढांचे का हिस्सा हैं।


संबंधित समाचार