होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

असम रैली में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले-'जंग के हालात में भी कांग्रेस रही असफल'

असम रैली में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले-'जंग के हालात में भी कांग्रेस रही असफल'

 

PM Modi: मिडिल ईस्ट में युद्ध का आज 15वां दिन है। इसकी आंच अब पूरी दुनिया में पहुंच गई है। पीएम मोदी असम दौरे पर है। शनिवार को उन्होंने सिलचर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आजकल पूरी दुनिया में युद्ध जैसे हालात हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि हमारे देश के नागरिकों को कम से कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस युद्ध के प्रभाव को देश के नागरिकों पर न्यूनतम करना है। इस नाजुक समय में, कांग्रेस पार्टी से एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभाने की उम्मीद थी। कांग्रेस राष्ट्रीय हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में एक बार फिर विफल रही है।

कहा कि कांग्रेस देश में दहशत फैलाने की हर संभव कोशिश कर रही है, ताकि देश मुश्किलों में उलझ जाए और फिर वे मोदी पर लगातार हमले कर सकें। दुनिया भर की वे ताकतें जो भारत के तीव्र विकास को पचा नहीं पा रही हैं, उनके हाथों की कठपुतली बनकर रह गई हैं।

असम पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का मंत्र है विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना। कांग्रेस सरकारें सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के सबसे पिछड़े गांवों के रूप में देखती थीं। लेकिन हम इन सीमावर्ती गांवों को देश के सबसे प्रमुख गांवों के रूप में देखते हैं। और इसी कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के उद्देश्य से शुरू किए गए जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारंभ यहीं कछार जिले से किया गया है। यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो चाय बागानों में काम करते हैं। असम सरकार ने इन चाय बागानों से जुड़े हजारों परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।


संबंधित समाचार