होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Petrol Diesel: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां कितनी है कीमत

Petrol Diesel: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां कितनी है कीमत

 

देश में पेट्रोल डीजल का रेट लगातार बढ़ रहे है। इससे आम जनता की जेबों पर अतिरिक्त खर्च पड़ने से परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि ईधन के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच, आज भी भारतीय तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। आईओसीएल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 0.30 रुपये (104.44 रुपये प्रति लीटर) और 0.35 रुपये (93.17 रुपये प्रति लीटर) बढ़ गए।

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये प्रति लीटर (0.29 रुपये ऊपर) और डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर (0.37 रुपये ऊपर) है। उधर, देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो चुके हैं। तेल कंपनियों ने लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत में 26 से 30 पैसे बढ़े हैं और डीजल के दाम में 33 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ पहली बार मुंबई में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

जानें कहां कितनी है कीमत 

      शहर     डीजल

    पेट्रोल

     दिल्ली  

    93.17       104.44
     कोलकाता

    96.24    

   105.05 

      चेन्नई  

    97.56       101.76

      मुंबई  

   101.03       110.41 

वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 104.14 रुपये जबकि डीजल के दाम 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। बता दें कि इस महीने में अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे हैं। बाकी के दिनों में ईधन की कीमतों में इजाफा देखा गया। पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें- देश में एक बार फिर बढ़े तेल के दाम, राजधानी में 104 रुपये के पार पेट्रोल, मबंई में डीजल ने छूआ आसमान


संबंधित समाचार