होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Golden Chance: पशुपालन विभाग में 500 पदों पर भर्ती, कम काम–ज्यादा फायदा!

Golden Chance: पशुपालन विभाग में 500 पदों पर भर्ती, कम काम–ज्यादा फायदा!

 


Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में पशु मित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप भी पशु मित्र है तो यह खड राज्य सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। इनकी सेवाएं विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर ली जाएंगी। यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अन्य तरह के कार्य भी इनसे लिए जाएंगे। इससे पहले प्रदेश में वन मित्र भर्ती की गई है।

सभी को बराबर का मौका मिलेगा

इस संबंध में सचिव पशु पालन विभाग रितेश चौहान की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने पशु मित्र पालिसी-2025 तैयार की है, इसमें नियुक्ति के लिए पात्रता, कार्य व मानदेय सहित अन्य शर्तें तय किए गए हैं। इनकी तैनाती पशु चिकित्सा संस्थानों और पशुधन फार्मों में होगी। पशु मित्रों से रोजाना 4 घंटे काम लिया जाएगा। इनको हर महीने 5000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इनकी भर्ती के लिए संबंधित जिलों में पशुपालन विभाग के उप निदेशकों के माध्यम से की जाएगी। भर्ती के लिए सभी को बराबर का मौका मिलेगा।

एसडीएम होंगे कमेटी का अध्यक्ष 

नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर पशु मित्र चयन समिति गठित होगी। कमेटी का अध्यक्ष एसडीएम होंगे। सहायक निदेशक पशुपालन विभाग, वरिष्ठ वेटनरी ऑफिसर कमेटी में सदस्य सचिव होगा। ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम 85 अंक शैक्षणिक योग्यता के दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के घरों पर पंजीकृत पशु होंगे, उसके अधिकतम 4.5 अंक मिलेगे।

18 से 45 साल तय की गई आयु सीमा

विभाग ने भर्ती के लिए पात्रता व आयु सीमा भी तय की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल तय की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। नियुक्ति के लिए इन्हें ग्राउंड टेस्ट पास करना होगा। 25 किलोग्राम भार के साथ 100 मीटर दूरी एक मिनट में करनी होगी। इसी तरह जिस पंचायत के पशुपालन चिकित्सालय में पशु मित्र की नियुक्ति होनी है, उसी पंचायत के स्थानीय निवासी को नियुक्ति के लिए 1 अतिरिक्त अंक मिलेगा। एससी, एसटी, ओबीसी के 1 अंक, विधवा तलाकशुदा व एकल नारी को 1.5 अंक, बीपीएल परिवार व आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी को 1.5 अंक, अकेली बेटी संतान, अनाथ को 1 अंक, जिस के पास जमीन नहीं व एक हेक्टेयर से कम भूमि वाले को 2 अंक, एनएसएस सर्टिफिकेट को 1 अंक मिलेगा। ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद अभ्यर्थियों को चयन मेरिट आधार पर होगा।


महिलाओं को मिलेगी 180 दिन का मातृत्व छुट्टी 

इनकी नियुक्ति चतुर्थ श्रेणी के पद पर होगी। पशुपालकों की आय में कैसे वृद्धि हो, पशुधन को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इसी मकसद से पशु मित्र पॉलिसी 2025'' को मंजूरी दी है। जिन वेटनरी में चतुर्थ श्रेणी का पद खाली है इन्हें वहां पर भी तैनाती दी जा सकती है। पशु मित्रों से रोजाना 4 घंटे ड्यूटी ली जाएगी। एक महीने में एक लीव के हकदार होंगे। महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व छुट्टी मिलेगी। गर्भपात जैसी स्थिति में 45 दिन का अवकाश दिया जाएगा। विभाग ने नीति में इसका प्रविधान किया है। 


संबंधित समाचार