होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संसद के बजट सत्र का 11वां दिन, ट्रेड डील पर सरकार को घेरने की तैयारी, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

संसद के बजट सत्र का 11वां दिन, ट्रेड डील पर सरकार को घेरने की तैयारी, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

 

Parliament Budget Session: बजट सत्र के बीच आज लोकसभा का माहौल बेहद अहम रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में बजट 2026-27 पर चल रही सामान्य चर्चा के दौरान राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12 बजे बोल सकते हैं। 

ट्रेड डील पर सरकार को घेरने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपने भाषण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण के वक्त जो हंगामा शुरू हुआ था, वह कल जाकर खत्म हुआ है, जिससे आज उनके बोलने का रास्ता साफ हुआ है। बता दें की आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन है। दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच लंबे समय से बरकरार गतिरोध मंगलवार को दूर हुआ।

कल एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली

इसी बीच कल एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। मूल ड्राफ्ट में तारीख की गलती पकड़ में आने के बाद जयराम रमेश द्वारा तैयार नोटिस को सुधारकर दोबारा पेश किया गया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए, ताकि नेता प्रतिपक्ष के पद की संसदीय गरिमा और परंपराओं का ध्यान रखा जा सके। इससे पहले जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ था, तब भी मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। 

संसद में कई दिनों से जारी गतिरोध कल खत्म हुआ 

संसद में कई दिनों से जारी गतिरोध कल खत्म हुआ है। विपक्ष और सरकार आमने-सामने की मुद्रा में हैं। कांग्रेस का अविश्वास नोटिस माहौल को और गरम कर सकता है। राहुल गांधी के भाषण से बजट बहस में नई धार आने की उम्मीद है। साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है, जिसमें नगर निगमों के निजीकरण के कारण सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा की जाएगी।


संबंधित समाचार