होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बाढ़ में तबाह हो गया एशिया कप खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी का गांव, लगाई मदद की गुहार

बाढ़ में तबाह हो गया एशिया कप खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी का गांव, लगाई मदद की गुहार

 

Asia cup 2022 के ग्रुप ए में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने थीं। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा और भारत ने आखिरी ओवर तक जीत के लिए जंग की। इसमें एक खिलाड़ी की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है, जिसमें पाकिस्तान को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बाद में वो स्कोर भारत के लिए धीरे-धीरे भारी पड़ता दिखा। जिसमें उस खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई थी। उसी खिलाड़ी के गांव में आज बाढ़ ने तांडव मचा रखा है। आलम यह है कि बाढ़ ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया है और पूरा गांव डूब गया है।  

दरअसल, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी एशिया कप में पाकिस्तान टीम के साथ खेल रहे हैं लेकिन उनका पूरा गांव बाढ़ की कहर की चपेट में आ गया है। बाढ़ ने उनके पूरे गांव को तबाह कर दिया है। गांव के लोग काफी मुश्किल हालात में हैं, जहां कई दिनों से बिजली की कोई सुविधा नहीं मिल रही है और लोग बेघर हो गए हैं। हालांकि सिर्फ शाहनवाज के गांव में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। हजारों लोग इस बाढ़ के कहर में बेघर हो चुके हैं। हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने एशिया कप से पहले ही बाढ़ के भीषण हालात को लेकर अंदेशा जताया था और मदद की गुहार लगाई थी।

बता दें कि शाहनवाज दहानी का गांव पाकिस्तान के सिंध प्रांत (Sindh) के लरकाना क्षेत्र में है, जिसे लोग खवर खान दहानी के नाम से जानते है। दाहानी का गांव बाढ़ में पूरी तरह से डूब चुका है और वहां अभी तक किसी प्रकार की कोई मदद नहीं दी जा रही है। भारत के खिलाफ दहानी ने 6 गेंदों में दो बेहतरीन छक्कों की मदद से 16 रन बनाए थे और गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च ही किए थे। 

यह भी पढ़ें- Asia Cup Ind Vs Pak: आखिरी ओवर में डॉट बॉल और हार्दिक पंड्या का मजेदार रिएक्शन, वीडियो वायरल


संबंधित समाचार