होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सिंधु नदी का जल रोके जाने पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, बोला - परमाणु से उड़ा देंगे

सिंधु नदी का जल रोके जाने पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, बोला - परमाणु से उड़ा देंगे

 

Mohammad Khalid Jamali : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को रोज नए झटके दे रहा है। बता दें की पाकिस्तानी राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की भारत ने सिंधु नदी का जल रोका तो पाकिस्तान की तरफ से परमाणु हमला किया जाएगा। और ये हमला कभी भी हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने भी ऐसी गीदड़भभकी दी थी। 


हमला कभी भी हो सकता है

राजदूत ने कहा-भारत की सैन्य कार्रवाई की योजना के उनके पास पुख्ता सुराग हैं। जमाली का दावा है कि कुछ लीक हुए दस्तावेज़ों में भारत पाकिस्तान के कुछ चुनिंदा इलाकों पर हमले की योजना बनाई गई है। इससे हमें लगता है कि हमला करीब है। कभी भी हो सकता है। हालांकि भारत को इन खोखली धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। भारत के नेता भी इसपर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे है। 

मोदी सरकार के फैसलों से पाकिस्तान परेशान 

मोदी सरकार के फैसलों से पकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को गोलियों से भून दिया गया था जिसके बाद पुरे देश में इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। हर तरफ बदले की मांग की जा रही है। लोग सरकार से बदले की मांग रहे है। PM नरेंद्र मोदी एक के बाद एक कड़े फैसले ले रहे हैं। भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किया। अटारी वाघा बॉर्डर चेकपोस्ट बंद किया। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए। पाकिस्तानी उच्चायोग को बंद करने का आदेश दिया है। भारत के कड़े फैसलों से पाकिस्तान परेशान है। 


संबंधित समाचार