होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर डिजिटल प्रहार, कई दिग्गजों के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर डिजिटल प्रहार, कई दिग्गजों के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कड़े एक्शन ले रहा है। और इस बार भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल प्रहार किया है। जिसमे भारत ने पाकिस्तान के कई दिग्गजों के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर दिया है। भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम भारत में अकाउंट ब्लॉक कर दिया। साथ ही PAK के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का भी 'X' अकाउंट ब्लॉक किया। इतना ही नहीं कई क्रिकेटर, अभिनेताओं के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में ब्लॉक किए गए हैं।  भारत की कार्रवाई से PAK में बड़ी खलबली मची है।

इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक 

मोदी सरकार ने पाकिस्तानी मंत्रियों के अलावा कई क्रिकेटरों और अभिनेताओं के यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक किया है। क्रिकेटर बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए गए हैं। अभिनेताओं में हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फ़र, सानम सईद और सजल अली के Instagram अकाउंट्स ब्लॉक किए गए हैं।  

अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भी ब्लॉक 


भारत ने पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। तरार की प्रोफाइल पिक्चर और कवर इमेज भी गायब है। बता दें कि कुछ दिनों पहले तरार ने पाकिस्तान पर भारतीय हमले का दावा किया था। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल पर एक मैसेज दिख रहा है। मैसेज में लिखा है ये कॉन्टेंट राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकारी आदेश के कारण इस देश में वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।


संबंधित समाचार