Padma Awards 2020-21: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार (Padma Award) से सम्मानित किया। देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। वहीं, शाहाबाद की बेटी भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार पदम श्री 2020 से नवाजा गया।
इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन में सोमवार को वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।
119 Padma Awards to be presented by President Ram Nath Kovind this year, the ceremony for which will begin shortly.
— ANI (@ANI) November 8, 2021
The list comprises 7 Padma Vibhushan, 10 Padma Bhushan and 102 Padma Shri Awards. 29 of the awardees are women, 16 Posthumous awardees and 1 transgender awardee. pic.twitter.com/OlyRT9q4Zz
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। उनकी बेटी ने ये पुरस्कार ग्रहण किया।
इन्हें मिला 2021 के लिए पद्म विभूषण
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला), मौलाना वहीदुद्दीन खान, डॉ. बेला मोन्नपा हेगड़े, बीबी लाल, अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी, कला के लिए सुदर्शन साहो
इन्हें मिला 2021 के लिए पद्म भूषण पुरस्कार
कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, (केरल), तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (असम), चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा (कर्नाटक), सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स (मध्य प्रदेश), नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस(उत्तर प्रदेश), राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (बिहार), केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (गुजरात), कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद(उत्तर प्रदेश), रजनीकांत देवीदास, उद्योग(महाराष्ट्र), तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
यह भी पढ़ें- नोटबंदी के 5 साल पूरे, जानें आपके 500 और 1000 के पुराने नोटों का RBI ने क्या किया?