होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Operation Sindoor : भारतीय सेना करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, रक्षामंत्री रवाना, जानिए अपडेट

Operation Sindoor : भारतीय सेना करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, रक्षामंत्री रवाना, जानिए अपडेट

 

Operation Sindoor : भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकी संगठन तबाह किए। बता दें की इस हमले में हमले में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंडियन आर्मी बुधवार (7 मई) को सुबह 10.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10.30 बजे होने वाले मीडिया ब्रीफिंग से पहले अपने आवास से रवाना हुए।

राजनाथ सिंह के द्वारा दी गई जानकारी 

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठकर कर जानकारी दे रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा की पहलगाम पर भारत का पैग़ाम। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है।


22 अप्रैल को मारे गए थे पर्यटक 

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है।


संबंधित समाचार