होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गंगा दशहरा के मौके पर मां यमुना की संध्या महाआरती,नदी को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया संकल्प

गंगा दशहरा के मौके पर मां यमुना की संध्या महाआरती,नदी को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया संकल्प

 

गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार देर रात मां यमुना के कुंजपुरा करनाल स्थित कुंडा घाट पर भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर 108 दीप लगाए। इस दौरान उन्होंने मां यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। ये नई शुरुआत संत प्रेमपाल सागर के सानिध्य में शुरू की गई।

आपको बता दें कि यह पहली बार है जब हरियाणा में यमुना दशहरा मनाने के लिए श्रद्धालु कुंडा घाट पहुंचे। 

इस अवसर को खास बनाने के लिए कई खास इंतजाम किए गए थे। घाट पर महिलाओं के स्नान के लिए टेंट लगाकर व्यवस्थाएं की गई थी लेकिन शाम को ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे टेंट आदि उड़ गया।

घाट पर की गई महाआरती 

घाट पर संध्या महाआरती के लिए मुरादाबाद से विशेष तौर पर महाज्योति मंगवाई गई थी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में श्रद्धा की डुबकी लगाई। दीप प्रज्ज्वलन व दीप दान किया। मां यमुना जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। हवन कर पर्यावरण शुद्धि एवं भारत की समृद्धि की कामना की गई। विद्वानों ने जैसे ही शंखनाद और महाआरती शुरू की तो यमुना घाट पर मां यमुना के जयकारे लगने लगे। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 

 


संबंधित समाचार