होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री समेत इन सभी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री समेत इन सभी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti: आज यानी रविवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।'

 

वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि "उन्होंने सच्चाई, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया है।" बता दें कि राहुल गांधी के अलावा देश के कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जानकारी के लिए बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था और 27 मई 1964 को उनका निधन हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री का पद संभाला था। भारत में,  हर साल 14 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में बाल दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में उग्रवादियों ने राइफल्स के काफिले पर किया हमला, कर्नल की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत


संबंधित समाचार