होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मणिपुर में उग्रवादियों ने राइफल्स के काफिले पर किया हमला, कर्नल की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत

मणिपुर में उग्रवादियों ने राइफल्स के काफिले पर किया हमला, कर्नल की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत

 

मणिपुर में उग्रवादियों ने कायराना हरकत में चुराचांदपुर जिले के सिंघत उप-मंडल में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनके परिवार के सदस्यों समेत राइफल्स के अन्य जवानों पर हमला किया है। हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटा भी मारे गए हैं। हमला सुबह 10 बजे हुआ है। हमले के पीछे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है। हमले कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटे सहित 7 लोग शहीद हो गए हैं। इस हमले की पुष्टि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने की है। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है पहले से घात लगाकर उग्रवादियों ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी , उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 जवानों को मार डाला। इस कायराना हमले की मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने निंदा की है। सीएम सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, "मैं 46 एआर के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में आज सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है। राज्य बल और अर्धसैनिक उग्रवादियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ है। घटना को लेकर मैं बेहद दुखी हूं और घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। देश ने पांच वीर जवानों समेत सीओ और उनके परिवार के दो लोगों को खो दिया। "

यह भी पढ़ें- ओडिशा के अस्पताल में गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस


संबंधित समाचार