होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अब आधे घंटे के भीतर ठीक होगा बिजली फाल्ट

अब आधे घंटे के भीतर ठीक होगा बिजली फाल्ट

 

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अब आधे घंटे के भीतर फाल्ट को ठीक करेगा। इसके लिए व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी वाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। फाल्ट ठीक होने के बाद ग्रुप में तुरंत अपडेट होगी कार्रवाई।

अधीक्षक अभियंता विनय बरनवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान तीव्रता से करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पूरे एरिया में 86 वाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। फॉल्ट रिपेयरिंग टीम को मौके पर भेजेने का काम किया जा रहा है ताकि उपभोक्ता की शिकायत का निवारण हो सके। उन्होंने बताया कि ग्रुप में एरिया वाईज बिजली उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है ताकि बिजली से जुड़ी शिकायतें ग्रुप में शेयर कर सके। उपभोक्ताओं की ओर से बिजली की समस्या को शेयर करने के 15 मिनट से आधे घंटे में मौके पर फॉल्ट रिपेयरिंग टीम एफआरटी पहुंचकर फॉल्ट ठीक करने का काम करेगी। फॉल्ट ठीक करने के तुरंत बाद सम्बन्धित क्षेत्र का एसडीओ या जेई ग्रुप में अपडेट करने का काम भी करेगा। अगर फॉल्ट ज्यादा बड़ा होता है या फिर समय रहते पता नहीं लग पाता तो उसकी भी जानकारी सोशल मीडिया ग्रुप में अपडेट की जाएगी ताकि एरिया के लोगों को इसका पता चल सके।  

हर एरिया की एफआरटी टीम का ग्रुप बनाया गया है, जिसमें एक्सईएन से लेकर लाइनमैन तक को जोड़ा गया है। एरिया वाइज शिकायतें आते ही उसे एफआरटी टीम के ग्रुप में शेयर किया जा रहा है। इसके बाद मौके पर टीम फॉल्ट रिपेयर के लिए पहुंचती है। फीडर ब्रेकडाउन होता है तो इसकी भी सूचना भी ग्रुप में डाली जाएगी। उपभोक्ताओं द्वारा जो फोन न मिलने की शिकायत थी, उसका भी काफी हद तक निवारण हुआ है क्योंकि उपभोक्ता अब अपनी शिकायत ग्रुप में डाल सकेगा। निगम के शिकायत पोर्टल पर भी अपलोड हो जाएगी। सभी शिकायतों की मोनिटरिंग करने के लिए एसडीओ को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। ‍

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की नई पहल- DTC और क्लस्टर बसों में ऑनलाइन टिकट खरीदने पर मिलेगी इतने की छूट


संबंधित समाचार