होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नाइट कर्फ्यू:दिल्ली मेट्रो में अब रात 10 बजे के बाद सभी लोग नहीं कर पाएंगे सफर,DMRC ने लिया ये फैसला

नाइट कर्फ्यू:दिल्ली मेट्रो में अब रात 10 बजे के बाद सभी लोग नहीं कर पाएंगे सफर,DMRC ने लिया ये फैसला

 

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में मंगलवार रात से लेकर 30 अप्रैल तक 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक राजधानी में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिल्ली सरकार के इस आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो की तरफ से यात्रियों के लिए एक जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

दिल्ली मेट्रो में रात को सफर करने वाले लोगों के प्रवेश पर डीएमआरसी ने साफ कर दिया है कि मेट्रो में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक केवल उन सवारियों को इजाजत दी जाएगी जो सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आते हैं।

इस दौरान दिल्ली मेट्रो में तैनात डीएमआरसी या सीआईएसएफ कर्मी व्यक्ति के वैध पहचान पत्र के वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति देंगे। डीएमआरसी ने   दिल्ली में मंगलवार रात से लागू हुए नाइट कर्फ्यू के मद्देनजर ये फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30 अप्रैल तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू, राशन-फल-दवा दुकानदारों को लेना होगा ई-पास


संबंधित समाचार