होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Nora Fatehi: याद की अपनी वेट्रेस वाली जॉब, बोलीं- कुछ कस्टमर्स बदतमीज होते थे...

Nora Fatehi: याद की अपनी वेट्रेस वाली जॉब, बोलीं- कुछ कस्टमर्स बदतमीज होते थे...

 

Nora Fatehi remembers her waitress job: हर किसी को सफलता आसानी से नहीं मिलती। जिसे मिलती है उसके पीछे एक संघर्ष की कहानी छिपी होती है। नोरा फतेही बॉलीवुड की जानी-मीनी ऐक्ट्रेस हैं। उन्होंने उस वक्त को याद किया जब वह वेट्रेस थीं। उन्होंने बताया कि यह जॉब काफी कठिन थी। टीनेजर डेज में उन्होंने इसको साइड जॉब की तरह किया था। नोरा ने बताया था कि कनाडा में ऐसा कल्चर है कि वहां टीनेजर्स साइड जॉब करते हैं।

नोरा फतेही ने स्टार वर्सस फूड के दौरान बताया कि वह जब 16 साल की थीं तो कभी-कभी साइड मनी के लिए वेट्रेस की जॉब करती थीं। उन्होंने यह काम 16 से 18 साल की उम्र तक किया। अपनी जॉब की कठिनाइयों के बारे में नोरा बताती हैं, वेट्रेस होना बहुत मुश्किल है। आपके पास कम्युनिकेशन स्किल्स होनी चाहिए, पर्सनैलिटी होनी चाहिए, आपका फास्ट होना जरूरी है, साथ ही आपकी यादाश्त भी अच्छी होनी चाहिए। कभी-कभी कस्टमर्स बदतमीज होते है तो आपको उन्हें भी हैंडल करना आना चाहिए। लेकिन हां, यह साइड का काम था। ये साइड से पैसे कमाने का तरीका था। मुझे लगता है कि कनाडा में ऐसा कल्चर ही है। सबके पास जॉब होती है। आप स्कूल जाते हैं साथ में काम भी करते हैं। 

यह भी पढ़ें- नहीं रहे रामायण के “रावण” अरविंद त्रिवेदी, काफी समय से थे बीमार


संबंधित समाचार