होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ तीसरी बार जारी हुआ गैर जमानती वारंट

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ तीसरी बार जारी हुआ गैर जमानती वारंट

 

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ रंगदारी के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। परमबीर सिंह के खिलाफ जारी यह तीसरा गैर जमानती वारंट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग ने मंगलवार को पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल और आशा कोर्के को गिरफ्तार किया। वारंट मरीन ड्राइव थाने में रंगदारी का मामला दर्ज है। इस एफआईआर में परमबीर सिंह समेत 5 पुलिस आधिकारियों के भी नाम शामिल हैं। 

परमबीर मई 2021 से ही लापता हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीती 9 अक्टूबर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। ये पूरा मामला 100 करोड़ रुपये के वसूली कांड से जुड़ा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि रियल एस्टेट डेवलपर श्यामसुंदर अग्रवाल ने इस साल 22 जुलाई को जबरन वसूली के आरोप में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की आगे की जांच के लिए उन्हें सीआईडी ​​की हिरासत में भेज दिया। फिलहाल, परमबीर सिंह कहां हैं इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन अभी हाल ही में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया था कि परमबीर सिंह बेलजियम में हैं।

यह भी पढ़ें- नवाब मलिक की बेटी ने देवेंद्र फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस, कि ये मांग


संबंधित समाचार