होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Nobel Prize Awards 2021: नोबेल पुरस्कार का ऐलान, फिजिक्स में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

Nobel Prize Awards 2021: नोबेल पुरस्कार का ऐलान, फिजिक्स में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

Nobel Prize Awards 2021: हर साल होने वाले नोबेल अवॉर्ड्स (Nobel Prize Awards) का ऐलान होने शुरू हो गए हैं। साल 2021 में हुए नोबेल अवॉर्ड्स के ऐलान के दूसरे दिन भौतिक क्षेत्र के तीन वैज्ञानिकों को ये सम्मान स्युकुरो मनाबे, क्लॉस हेसलमैन और जियॉर्जियो पारिसी दिया गया है। इससे पहले बीते दिन मेडिसिन में दो अमेरिकी साइंटिस्ट डेविड जूलियस (David Julius) और लेबनान के अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को दिया गया था।

नोबेल पुरस्कारों में जलवायु और जटिल भौतिक प्रणालियों में खोज के लिए जापान के स्युकुरो मनाबे (Syukuro Manabe), जर्मनी के क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) और इटली के जियॉर्जियो पारिसी (Giorgio Parisi) को ये सम्मान दिया गया है। नोबेल पुरस्कारों का ऐलान करने वाली संस्था ने अपने बयान में कहा कि तीनों वैज्ञानिक को "जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान" के लिए भौतिकी के लिए 2021 का नोबेल पुरस्कार जीता है।

 

स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक बयान में कहा कि जटिल प्रणालियों को यादृच्छिकता और विकार की विशेषता होती है और इन्हें समझना मुश्किल होता है। इस साल का पुरस्कार उनका वर्णन करने और उनके दीर्घकालिक व्यवहार की भविष्यवाणी करने के लिए नए तरीकों को मान्यता देता है। आगे कहा कि जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए मनाबे, हेसलमैन और जियॉर्जियो को भौतिकी में नोबेल पुरस्‍कार 2021 से सम्मानित करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Taliban regime: बेटी की जान बचाने के लिए अफगानी महिला ने अपने नवजात को बेचा


संबंधित समाचार