होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन,अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके मिल्खा सिंह

निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन,अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके मिल्खा सिंह

 

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से रविवार शाम 4 बजे निधन हो गया है। बता दें कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी PGI चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इसी कारण मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

आपको बता दें, पिछले दिनों मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी दोनों के ही कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। वहीं, 5 जून को डॉक्टर ने बताया, मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और निर्मल मिल्खा सिंह की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई थी। बता दें निर्मल मिल्खा सिंह करीब तीन हफ्ते पहले ही कोरोना संक्रमित हुई थीं। निर्मल सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक थीं।

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह 19 मई को अपने रसोइए के कारण संक्रमित हो गए थे। इसके साथ ही 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह को भी कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 70 हजार 421 नए मामले,3921 संक्रमितों की मौत


संबंधित समाचार