होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 70 हजार 421 नए मामले,3921 संक्रमितों की मौत

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 70 हजार 421 नए मामले,3921 संक्रमितों की मौत

 

देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 10 लाख से कम हो गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। देश में लगातार 7 वें दिन कोरोना वायरस के नए मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। कुल एक्टिव केस 10 लाख से कम हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 70 हजार 421 नए कोरोना केस आए और 3 हजार 921 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 1 लाख 19 हजार 501 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 53,001 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले 30 मार्च 2021 को 53,480 केस दर्ज किए गए थे।

हरियाणा में 43 मरीजों की मौत हुई है । अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 8 हजार 992 पहुंच गई है। सबसे अधिक मौत के मामले अप्रैल और मई माह में दर्ज किए गए। जून महीने में मौत के मामलों में कमी आई है। लेकिन कोरोना के नए मामलों के मुकाबले कम है।

इसके साथ ही दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 255 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 376 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की मृत्यू दर्ज की गई है। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिव दर 0.35% है। इसके साथ  ही सक्रिय मामले 3,46 है। वहीं, कुल डिस्चार्ज 14 लाख 2 हजार 850 लोग डिस्चार्ज हुए है। वहीं अब तक 24 हजार 823 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद समय से पहले पहुंचा मानसून : मौसम कार्यालय


संबंधित समाचार