हिमाचल प्रदेश: NHM कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने 1 दिन की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक रखी।
इस दौरान IGMC में किसी भी मरीज की जांच नहीं की गई। IGMC में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों के टेस्ट किए जाते हैं। मरीजों के टेस्ट एनएचएम कर्मचारी ही करते हैं। कर्मचारियों ऑफिस के बाहर असुविधा के लिए खेद है का पोस्टर लगा कर रखा और किसी भी मरीज की जांच नहीं की।
कर्मचारियों का कहना है कि गुरुवार से 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल करेंगे, जो 7 तारीख तक जारी रहेगी। उनका कहना कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- HP Cabinet Meeting: प्रदेश में 3 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, फाइव डे वीक व्यवस्था भी खत्म