होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

न्यूयॉर्कः ध्यान भटकने से बिगड़ा नियंत्रण और पलट गई बस, 5 की मौत व कई घायल

न्यूयॉर्कः ध्यान भटकने से बिगड़ा नियंत्रण और पलट गई बस, 5 की मौत व कई घायल

 

New York: नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक बस के अंतरराज्यीय राजमार्ग पर पलटने से उसमें सवार एक भारतीय समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस में भारतीय और चीनी नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे। ‘एबीसी न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार के शंकर कुमार झा (65), ईस्ट ब्रंसविक, न्यू जर्सी की पिंकी चांगरानी (60), ​​बीजिंग, चीन के झी होंगझुओ (22), न्यू जर्सी के झांग शियाओलान (55) और जियान मिंगली (56) के रूप में हुई है।

 प्रांतीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे रे ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के पेमब्रोक इलाके में अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 पर हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि चालक का ध्यान भटक गया, जिससे उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हालांकि, रे ने यह नहीं बताया कि चालक का ध्यान भटकने की वजह क्या थी। 

उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रे ने बताया कि हादसे के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बचा लिया गया। कई घायलों को अस्पताल लेजाया गया। रे ने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि अन्य किसी व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं।  

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बड़ा हादसा टला, चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान


संबंधित समाचार