होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

NEET Paper Leak: कौन है PV कुलकर्णी? जानें मास्टरमाइंड की पूरी कहानी

NEET Paper Leak: कौन है PV कुलकर्णी? जानें मास्टरमाइंड की पूरी कहानी

 

who is  PV Kulkarni Mastermind NEET Paper Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने इस पूरे खेल के ‘किंगपिन’ यानी मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. CBI की जांच में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी कुलकर्णी ने परीक्षा से ठीक पहले, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में पुणे स्थित अपने घर पर कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए ‘स्पेशल कोचिंग क्लास’ आयोजित की थी। इस काम में उसने मनीषा वाघमारे नाम की महिला की मदद ली थी, जिसे CBI पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन क्लासेस में छात्रों को न सिर्फ सवाल बताए गए, बल्कि उनके विकल्प और सही जवाब भी रटवाए गए। 

NTA से जुड़े होने का उठाया फायदा

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मुख्य आरोपी का नाम पीवी कुलकर्णी है। कुलकर्णी एक केमिस्ट्री लेक्चरर है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा था। इसी वजह से उसकी पहुंच सीधे NEET-UG के प्रश्नपत्रों (क्वेश्चन पेपर्स) तक थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया। 

असली पेपर से हूबहू मिले हाथ से लिखे नोट्स

जांच के दौरान पता चला कि छात्रों ने उन स्पेशल क्लासेस में जो सवाल अपनी नोटबुक में हाथ से लिखे थे, वे 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते हैं। कुलकर्णी के पास NTA से जुड़े होने के कारण पेपर तक आसान पहुंच थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया और लाखों रुपये लेकर पेपर लीक कर दिया। 

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

इस बड़े खुलासे और धांधली के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि रद्द हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए अगले साल से यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन (CBT मोड) कराने का निर्णय लिया गया है। CBI अब इस मामले में अन्य बिचौलियों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। 
 


संबंधित समाचार