होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आजादी के बाद से लगातार किसानों को गुमराह कर रही है पार्टी

नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आजादी के बाद से लगातार किसानों को गुमराह कर रही है पार्टी

 

कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने रादौर अनाजमंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज भी मौजूद रहे। सांसद ने मंडी में बिक्री के लिए पंहुची धान की फसल में नमी की जांच की। एक किसान द्वारा उसकी सुखी फसल होने के बाद भी पूरे भाव न मिलने की समस्या सांसद के समक्ष रखी तो, सांसद ने तुरंत मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाई और अधिकारियों को निर्देश दिए की जो फसल सही हो उसके पूरे भाव किसानों को दिए जाए।

'कृषि कानूनों से किसानों की बढ़ेगी समृद्धता' 

वही, मंडी का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों की समृद्धता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने का वर्ष 2022 में जो लक्ष्य निर्धारित किया है, कृषि कानून उसे पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। अध्यादेशों से एमएसपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एमएसपी पहले की तरह रहेगी और मंडियों में खरीद भी सुचारू रूप से होगी। मंडी और एमएसपी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसानों के हित को ध्यान में रखकर कृषि अध्यादेश बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के बाद से किसानों को गुमराह किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर राहुल  किसानों के सच्चे हिमायती है, तो वो जिस तरह से हरियाणा में फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है, उसी तरह वो कांग्रेस शासित राज्यों में किसानो को फसल के पुरे मूल्य दिलाए। ऐसे में किसानो को गुमराह कर राजनीति करने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।  

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ 3 नवम्बर को पूरे देश में चक्का जाम करेंगे किसान संगठन


संबंधित समाचार