होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस नवरात्रि चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य, बनेगें सारे अटके काम, माता की होगी विशेष कृपा

इस नवरात्रि चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य, बनेगें सारे अटके काम, माता की होगी विशेष कृपा

 

Shardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है। ऐसे में इस नवरात्रि पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। जो की 3 राशियों के लिए बेहद खास है। बता दें कि इस नवरात्रि तुला राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इसके अलावा चंद्रमा इस दौरान चार बार अपनी चाल बदलेंगे।

शारदीय नवरात्रि के दौरान शुक्र सिंह राशि में विराजमान रहने वाले हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में संचरण करेंगे। केतु सिंह, गुरु मिथुन और राहु कुंभ में भ्रमण करेंगे। ग्रहों के इस संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के लिए ग्रहों का यह गोचर बेहद शुभ है। इस दौरान  जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। मां दुर्गा की असीम कृपा बरसेगी और पैसों की कमी दूर होगी । तो आइए जानते हैं कि किन लोगों के लिए ये नवरात्रि खास हैं .. 

इन राशियों को होगा लाभ

तुला राशि:– तुला राशि के जातकों के लिए नवरात्रि बेहद ही विशेष रहने वाली है। विवाह की बात पक्की होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। घर परिवार का माहौल सुख शांति से भरा रहेगा।  विदेश जाकर जॉब या पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि:– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कार्य और कारोबार में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि:– मकर राशि के जातकों भी यह संत लाभकारी सिद्ध होगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको नहीं जिम्मेदारियां भी मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। छात्रों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। बिजनेस में भी मुनाफा होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस बार की नवरात्रि क्यों खास?

इस साल शारदीय नवरात्रि 9 दिन नहीं बल्कि 10 दिन मनाई जाएगी, जो इसे खास बना रहा है।  24 और 25 दो दिनों तक तृतीया तिथि रहेगी। मां दुर्गा  इस साल हाथी पर सवार आ रही हैं।  इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी।  30 सितंबर को महा अष्टमी और 1 अक्टूबर को महानवमी का व्रत रखा जाएगा।


संबंधित समाचार