होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भेष बदलकर और पुलिस को ढकोसला देकर विधानसभा तक पहुंचे नवीन जयहिंद

भेष बदलकर और पुलिस को ढकोसला देकर विधानसभा तक पहुंचे नवीन जयहिंद

 

मंगलवार को नवीन जयहिंद भेष बदल कर हरियाणा विधानसभा के दरवाजे तक पहुंच गए। नवीन जयहिंद अपने साथ गीता, गंगाजल, गाय का गोबर , गोस्से व गौमूत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई बेरीकेटस को पार किया व विधानसभा की तरफ कूच किया।

बता दें कि नवीन जयहिंद पिछले एक महीने से लगातार प्रदेश युवाओं के युवाओं की आवाज उठा रहे है। नवीन जयहिंद ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे प्रदेश के 30 लाख बेरोजगारों के साथ खड़े है और उनकी प्रमुख दस मांगों को लेकर वे आज विधानसभा के दरवाजे पर पहुंचे है। आज वे अपने साथ गीता, गंगाजल, गाय का गोबर व गौमूत्र लेकर आये। विधानसभा में मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल गीता की कसम खाय की उनकी सरकार में भर्तियों में भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है और नौकरियों में पर्ची खर्ची नहीं चल रही है।

1. अलग-अलग विभागों में खाली पड़े 5 लाख पदों पर तुरतं भर्ती हो 
2. पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जाँच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो, पिछली सभी भर्तियों की जांच की जाए 
3. CET का पेपर जल्द से जल्द करवाया जाए 
4. सिलेबस निर्धारित किया जाए 
5. गृह-जिलों में सेंटर दिए जाए 
6. सोसिओ एकोनिमिक कराईटेरिया के नियमों को पुनः निर्धारित किये जाए  
7. नोर्मलाइजेशन की आड़ में हो रहे घोटाले को रोका जाए 
8. जिन भर्तियों के पेपर हो चुके है उनके परिणाम घोषित किए जाए  
9. HPSC व् HSSC आयोग को भंग किया जाए 
10. अनिल नागर व आयोग के चेयरमैन की चैट उजागर की जाए और आयोग के सभी सदस्यों की का नार्को टेस्ट व सम्पति जांच की जाए

यह भी पढ़ें- उमेद लोहान को इनेलो ने सौंपी राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी


संबंधित समाचार