होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

तमिलनाडु को PM Modi का तोहफा, बोले- आज भारत का युवा विकास पर बहुत ध्यान दे रहा

तमिलनाडु को PM Modi का तोहफा, बोले- आज भारत का युवा विकास पर बहुत ध्यान दे रहा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओपन एयर थियेटर युक्त एक प्रेक्षागृह पेरुनथलैवर कामराजर मनीमण्डपम का उद्घाटन किया, जिसे लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से पुडुचेरी सरकार ने निर्मित किया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के एक प्रौद्योगिकी केंद्र का भी उद्घाटन किया है। इसे लगभग 122 करोड़ रुपये के निवेश से पुडुचेरी में स्थापित किया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष हम श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती भी मना रहे हैं, जिनका पुडुचेरी से विशेष जुड़ाव रहा है। पुडुचेरी में हो रहा राष्ट्रीय युवा महोत्सव भारत माता के महान सपूत को समर्पित किया जा रहा है। हम इसी वर्ष श्री ऑरबिंदो की 150वीं जयंती मना रहे हैं और इस साल महाकवि सुब्रमण्य भारती जी की भी 100वीं पुण्य तिथि है।

इन दोनों मनीषियों का, पुदुचेरी से खास रिश्ता रहा है। ये दोनों एक दूसरे की साहित्यिक और आध्यात्मिक यात्रा के साझीदार रहे हैं। आज भारत, भारत को आशा की नजर से देख रहा है क्योंकि भारत के लोग, दिमाग, क्षमता और सपने सभी से युवा हैं। भारत युवा है क्योंकि भारत के विजन ने हमेशा आधुनिकीकरण को स्वीकार किया है। विश्व ने इस बात को माना है कि आज भारत के साथ दो असीम शक्तियां हैं। 1- डेमोग्राफी 2- डेमोक्रेसी। आगे कहा कि जिस देश के पास जितनी युवा जनसंख्या है उसके सामर्थ्य को उतना ही बड़ा माना जाता है। भारत के युवाओं के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ लोकतांत्रिक मूल्य भी हैं, उनका डेमोक्रेटिक डिविडेंड भी अतुलनीय है। भारत अपने युवाओं को डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ डवलपमेंट ड्राइवर भी मानता है।

आज भारत के युवा में अगर टेक्नालजी का चार्म है, तो लोकतंत्र की चेतना भी है। आज भारत के युवा में अगर श्रम का सामर्थ्य है, तो भविष्य की स्पष्टता भी है। इसीलिए, भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज़ मानती है। आज भारत जो सपने देखता है, संकल्प लेता है उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भविष्य दिखाई देता है। भारत के इस भविष्य का, दुनिया के भविष्य का निर्माण आज हो रहा है।

श्री अरबिंदो ने कहा था- एक बहादुर, स्पष्टवादी, साफ दिल, साहसी और महत्वाकांक्षी युवा ही एकमात्र नींव है जिस पर भविष्य के राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उनका यह कथन आधुनिक युग में भारत के युवाओं के लिए जीवन मंत्र की तरह काम कर रहा है। युवाओं में पारंपरिक जटिलताओं को दूर करने की क्षमता है और वे एक नए तरीके से विकसित हो सकते हैं। आज हम भारत में कुछ ऐसा ही देख रहे हैं।

आज भारत का युवा विकास पर बहुत ध्यान दे रहा है। व्यवधान हो रहा है, लेकिन विकास के लिए। आज हमारा युवा इनोवेशन कर रहा है और समस्याओं के समाधान के लिए साथ आ रहा है। आज भारत का युवा, Global Prosperity के Code लिख रहा है। पूरी दुनिया के यूनिकॉर्न इकोसिस्टम में भारतीय युवाओं का जलवा है। भारत के पास आज 50 हज़ार से अधिक स्टार्ट अप्स का मजबूत इकोसिस्टम है।

भारत में 50,000 से अधिक स्टार्टअप का एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र है। इनमें से लगभग 10,000 को पिछले 6-7 महीनों में, कोविड-19 महामारी के बीच में विकसित किया गया है। हमारा देश अब स्टार्ट-अप के अपने स्वर्ण युग में प्रवेश कर रहा है। हम मानते हैं कि बेटे-बेटी एक समान हैं। इसी सोच के साथ सरकार ने बेटियों की बेहतरी के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का निर्णय लिया है। बेटियां अपना करियर बना पाएं, उन्हें ज्यादा समय मिले, इस दिशा में ये एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें- PM सुृरक्षा चूक मामले में SC ने रिटायर्ड जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया कमेटी का गठन


संबंधित समाचार