होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

National Sports Day 2022: जानिए आज के दिन ही भारत में क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

National Sports Day 2022: जानिए आज के दिन ही भारत में क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

 

आज यानी 29 अगस्त को देशभर में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जा रहा है। इससे एक दिन पहले यानी 28 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज कर देशवासियों को झूमने का मौका दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस को भारत ही नहीं, कई और देश भी मनाते हैं, लेकिन सभी की डेट्स भिन्न हैं।

बता दें कि विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग मैराथन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और तमाम तरह के खेलों में भाग लेते हैं। देशभर में खेल से जुड़ी सैकड़ों प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसके साथ-साथ कई बार इसी दिन खेल पुरस्कारों का भी ऐलान होता है।

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand) की जयंती पर मनाया जाता है। आज भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती है। उन्होंने 1926 से 1949 तक अपने खेल करियर में करीब 570 गोल किए। ये अपने आप में एक बड़ी बात है।

यह दिन देश के सभी खेल नायकों और चैंपियनों को समर्पित किया गया है, जो देश को गौरवान्वित करने की दिशा में उनके योगदान और समर्पण का सम्मान करता है। इस दिन खेल के मूल्यों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के अलावा अनुशासन, खिलाड़ी भावना, दृढ़ता, टीम वर्क और बड़े पैमाने पर खेलों को लेने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।

इसके अलावा स्पोर्ट्स डे को मनाने का एक और बड़ा कारण है। वो ये है कि खिलाड़ी और युवा फिट और स्वस्थ होने के महत्व को समझाया जा सके। खेल के साथ फिटनेस और स्वास्थ्य को भी अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है। भारत सरकार ने फुटबॉल, खो-खो, रनिंग, टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और टेबल टेनिस के अलावा कई अन्य फन एक्टिविटीज स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों से आयोजित कराने का आह्वान भी किया है।

यह भी पढ़ें- नील आर्मस्ट्रांग का धरती से चांद तक का सफर 


संबंधित समाचार