होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

National Doctors Day 2021: आचार्य देवव्रत का विवादित बयान, डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

National Doctors Day 2021: आचार्य देवव्रत का विवादित बयान, डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

 

नेशनल डॉक्टर्स डे 2021 के मौके पर इंडिया मेडिकल एसोसिएशन कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने भी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित किया है। लेकिन इसी बीच गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डॉक्टरों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राज्यपाल ने डॉक्टरों पर चोरी का आरोप लगाया है। इसके अलावा राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के राज्यपाल का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी संकट काल में नकली इंजेक्शन-दवाइयां बेची गईं। यहां तक कि ऑक्सीजन की भी चोरी हुई। राज्यपाल ने कहा है कि यह सब अनपढ़ किसान या मजदूरों ने नहीं किया है। बल्कि पढ़े-लिखे डॉक्टर-इंजीनियर और डिग्रीधारियों ने किया है। उन्होंने सवाल उठाया पाप, बेईमानी, भ्रष्टाचार पढ़े-लिखे लोगों के द्वारा ही किया जा रहा है। तो फिर इस डिग्री और पढ़ाई-लिखाई का क्या मतलब रह गया है?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ष 2019 में आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पहले आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। इस प्रदेश में बहुत 4 साल तक राज्यपाल पद पर काबिज रहे। उन्होंने हिमाचल के राजभवन में ब्रिटिश काल से निभाई जा रही रस्मों पर रोक लगाई और राजभवन में हवन यज्ञ करवाने की नई रिवायत शुरू की थी। उनके इस कदम की उन दिनों जमकर सराहना हुई थी।

देश में 1991 से हुई राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने सन 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस भारत के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे सीएम डॉ. विधानचंद्र राय को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। तब से ही हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टरों की अहमियत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्हें डॉक्टरों के प्रति जागरूक किया जाता है।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह बोले-भारत और वियतनाम महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ना जारी रखा


संबंधित समाचार