होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुस्लिम महिला ने इस शिव मंदिर में की पूजा, बोली - शिव जी ने मुझे सब कुछ दिया

मुस्लिम महिला ने इस शिव मंदिर में की पूजा, बोली - शिव जी ने मुझे सब कुछ दिया

 

Viral Video: सोशल मीडिया पर आय दिन कोई न कोई मामला लोगों की पसंद बन जाता है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। जिसमे एक मुस्लिम महिला ग्वालियर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करते हुई दिख रही है। और वहीं महिला से पूछे जाने पर उसका बयान सामने आया है। बता दें की महिला ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद मांगा और यह भी कहा कि "भगवान शिव ने मुझे सब कुछ दिया है। मेरी आस्था उन्हीं पर है।" महिला के इस बयान ने कई लोगों का दिल छू लिया है।

वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक

इससे पहले एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी देखी गई थी। वहां एक मुस्लिम महिला अपने गंभीर रूप से बीमार रिश्तेदार की सलामती के लिए मंदिर पहुंची थी। उसने मंदिर में भगवान से मन्नत मांगी और दिल से प्रार्थना की। बाद में जब उसके रिश्तेदार की हालत में सुधार आया तो उसने इसे ईश्वर की कृपा मानते हुए सभी धर्मों में विश्वास की बात कही। इस घटना को भी सोशल मीडिया पर जमकर सराहा गया था। इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इंसानियत और आस्था का कोई धर्म नहीं होता। जब इंसान मुश्किल में होता है तो वह ईश्वर की शरण में जाता है। भले ही वह किसी भी धर्म या समुदाय से क्यों न हो। सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि यह बताता है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और एकता में है। कुछ ने लिखा कि यह सीन दिल को छू लेने वाला है और यही सच्चा भारत है, जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है।

लोगों की प्रतिक्रिया आई सामने 

आज जब देश में अक्सर धर्म के नाम पर मतभेद और विवाद सामने आते हैं, ऐसे में ये घटनाएं उम्मीद की किरण बनकर उभरती हैं। यह बताती हैं कि आम लोगों के दिलों में अब भी एक-दूसरे के लिए प्रेम, सम्मान बना हुआ है। इस तरह की घटनाएं न केवल एकता का संदेश देती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि हमारी साझा संस्कृति कितनी मजबूत है। यह देश केवल धार्मिक पहचान से नहीं, बल्कि इंसानियत की भावना से चलता है।


संबंधित समाचार