होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लॉकडाउन का उल्लंघन करना पूनम पांडे को पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करना पूनम पांडे को पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे और उनके एक दोस्त को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के आरोप में पकड़ा गया है और दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अक्सर अपने बोल्ड और हॉट लुक्स की वजह से विवादों और सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस अपने साथ सैम के साथ लॉकडाउन में मरीन ड्राइव पर अपनी बीएमडब्लू कार से घूम रही थीं।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही उनकी कार को हिरासत में ले लिया और दोनों  के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कर दी। उनपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि धारा 269 के तहत किसी शख्स पर बीमारी और इन्फेक्शन को अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से फैलाने और दूसरे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगता है। जबकि धारा 189 के तहत शख्स पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन ना करने का आरोप लगता है और आरोपित शख्स पर कार्यवाही की जाती है। 

यह भी पढ़ें- Casting Couch पर शर्लिन चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या होता है इसका कोड वर्ड


संबंधित समाचार