होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

19 जुलाई से होगा संसद का मानसून सत्र, इस बार RT-PCR टेस्ट अनिवार्य नहीं

19 जुलाई से होगा संसद का मानसून सत्र, इस बार RT-PCR टेस्ट अनिवार्य नहीं

 

संसद का मानसून सत्र एक सप्ताह बाद आज ही के दिन यानी सोमवार 19 जुलाई से शुरू होगा। लगभग 24 दिनों के सत्र के दौरान कम से कम 19 बैठकें होंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।

संसद का मनसूत्र सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें 19 बैठकें होंगी। लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोविड नियमों के अनुसार सभी सदस्यों और मीडिया को अनुमति दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदन में एंट्री के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य नहीं है। हम उन लोगों से अनुरोध करेंगे। जिन्हें अभी तक टेस्ट नहीं कराया है। इस बार मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

इन मुद्दों पर विपक्ष घेरने की तैयारी में

बता दें कि विपक्ष इन सभी मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा, चाहे वह उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए ब्लॉक मुख्य चुनावों में हिंसा हो, टीकाकरण की धीमी गति हो या तीसरी लहर की तैयारी हो। वहीं

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चा

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग एक बार फिर संसद में भी गूंज सकती है। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा बिल पास हो जाएं। इस बार राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- कुंडली बॉर्डर पर करंट लगने से पंजाब के एक और किसान की मौत


संबंधित समाचार