होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

घर की इस दिशा में होना चाहिए मनी प्लांट का पौधा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

घर की इस दिशा में होना चाहिए मनी प्लांट का पौधा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

 

Money Plant Vastu Tips: आप अपने घर में बहुत से पौधे रखते है, जैसे- तुलसी, मनी प्लांट और गुलाब का पौधा। इन पौधों को आप अपने अनुसार कहीं पर भी लगा देते हैं। घर की छत पर या घर में किसी कोने पर, जहां आपको सही लगता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार घर में पौधों को कहीं पर भी नहीं रखना चाहिए क्योकि पौधों को गलत दिशा में रखने से घर का सारा सुख -वैभव चला जाता है। 

दरअसल, शास्त्रों में पौधों का संबंध ग्रहों से बताया गया है जैसे शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से होता है। केले के पौधे का संबंध गुरु ग्रहण से होता है और मनी प्लांट के पौधे का संबंध माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है। वास्‍तुशास्‍त्र में इन पौधों को लेकर कुछ खास टिप्‍स भी बताए गए हैं, जिनके अनुसार ही इन पौधों को रखना सही होगा। चलिए जानते है मनी प्लांट के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए...

घर में इस जगह लगाए मनी प्लांट का पौधा 

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लेकर बताया गया है कि इस पौधे को घर के दक्षिण- पूर्व दिशा में लगााना चाहिए। इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश हैं और शुक्र ग्रह की कृपा रहती है। ऐसे में मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाने पर घर पर मौजूद वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और घर में सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है।

मनी प्लांट पौधे के फायदे
इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। इस पौधे को लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम भी बना रहता है और घर में आर्थिक तंगी भी नहीं होती। मनी प्लांट को घर या ऑफिस में लगाना से शुभ परिणाम मिलते है। 

मनी प्लांटपौधे के लिए नकारात्मक है ये दिशा

-मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। मनी प्लांट के पौधे के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। 

-मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें,समय-समय पर इसकी सूखी पत्तियों को हटाते रहें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर की तरक्की में बाधा बन सकता है। मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे डोरी के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए इससे धन-संपदा में वृद्धि होती है।

अक्सर लोग मनी प्लांट को घर में इसलिए लगाते है ताकि घर आर्थिक रुप से मजबूत रहे। लेकिन अगर आप मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में नहीं लगाएगे तो घर में खर्च बढ़ने लगेंगे। इसलिए जरुर है कि आप वास्तु टिप्स को फॉलो जरुर करे।

 


संबंधित समाचार