होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोनालिसा का बड़ा आरोप, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर ‘बैड टच’ का दावा, एक्शन लेने की कही बात

मोनालिसा का बड़ा आरोप, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर ‘बैड टच’ का दावा, एक्शन लेने की कही बात

 

Viral Girl Monalisa: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ‘वायरल गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली मोनालिसा ने एक फिल्म डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ, जिसे उन्होंने लंबे समय तक सहा। मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म के सेट पर कई बार उनके साथ बदसलूकी (बैडटच) की गई. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी उम्र 18 साल से भी कम थी और ये घटनाएं नेपाल और देहरादून में शूटिंग के दौरान हुईं। 

कानूनी मदद लेंगी मोनालिसा

मोनालिसा के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी बताया था, लेकिन वहां से उन्हें कोई खास सपोर्ट नहीं मिला। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके घरवालों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे नजरअंदाज कर दिया। एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर अब सच छिपाने के लिए नए-नए विवाद खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे उठाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मोनालिसा ने साफ कहा कि अब वो इस मामले को दबाने वाली नहीं हैं और जल्द ही कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रही हैं। इस दौरान उनके पति फरमान भी उनके साथ नजर आए। 

कुंभ मेला 2025 के बाद अचानक चर्चा में आई

मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं। घुमंतू पारधी समुदाय से आती हैं। उन्हें तब पहचान मिली जब कुंभ मेला 2025 के दौरान माला और रुद्राक्ष बेचते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वह अचानक काफी चर्चा में आ गईं। फरमान खान के परिवार के अनुसार, उसने 11 मार्च को केरल के अरुमानूर में नैनार मंदिर में शादी की थी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। 


संबंधित समाचार