होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

 

Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट के अंदर हुए हमले पर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने काफी साहस दिखाया है और फ्लाइट को सुरक्षित लैंड भी कराया है, जिसके बाद उनकी दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन का हालचाल लिया और उन्हें इस बहादुरी के लिए सलाम किया है। स्मित की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

हालांकि, अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सलाम किया है। चलिए जानते हैं कि सलमान खान ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा है।

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। भाईजान ने पोस्ट में लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी। हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ सफर करना अच्छी बात होगी। वेल डन ब्रो।’

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी फोन पर बात

स्मित मच्छार से बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और उनको इस बहादुरी के लिए सराहा है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को घटना की पूरी जानकारी भी दी है। बता दें कि स्मित ने जिस फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया, उस फ्लाइट में लगभग 180 लोग सवार थे। स्मित के इस साहसी काम की देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अब हर कोई कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है।


संबंधित समाचार