कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुरुवार को कड़ा हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार किसी की नहीं सुन रही है और मनमानी कर मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है। राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा,'मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।'
मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2020
ये मानवता के विरुद्ध अपराध है।
देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।#HumanRightsDay pic.twitter.com/aJIne2Ul8L
वही, कांग्रेश संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार पर किसानों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और कहा कि वह आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा, 'इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक़ों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे। लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।'
मोदी जी,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 10, 2020
इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक़ों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे !
लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।#Farmers #किसान_आंदोलन pic.twitter.com/rMSrsJqqE5
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट